यमुनानगर: पिछड़े वर्ग को ऊपर उठाने का काम भाजपा सरकार ने किया: मदन चौहान

0377e9c8b5ad83d3bd0878d265247f42

यमुनानगर, 19 जुलाई (हि.स.)। भाजपा सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण को लेकर 21 जुलाई को ज्योति पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर भाजपा के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व मेयर मदन चौहान के कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाग लिया।

शुक्रवार को पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को भाजपा सरकार ने आगे ले जाने के लिए अनेक कार्य किया और उन्हें आरक्षण दिया इसी को लेकर एक धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम 21 जुलाई को ज्योति पैलेस में साय 4 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी व भाजपा नेत्री सुमन सैनी शिरकत करेंगी। बैठक में भाजपा नेता जवाहर सैनी ने भी हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मेयर ने कहा कि ओबीसी वर्ग को यदि किसी ने राजनीतिक व सामाजिक उत्थान का काम किया तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि क्रीमिलेयर की वार्षिक आय की सीमा को 6 से बढ़ाक़र 8 लाख रूपये किया। जिससे ओबीसी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी को लेकर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी मुख्य अतिथि होंगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।