यमुनानगर: विवान गुप्ता ने राज्य स्तरीय लॉन टेनिस में ट्रॉफी जीती

54114433fff15b359a176f596632c945

यमुनानगर, 16 जुलाई (हि.स.)। तीन दिवसीय करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय लाॅन टैनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर के कक्षा पाँचवीं के छात्र विवान गुप्ता ने अंडर 10 आयु वर्ग में ट्रॉफी जीती। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मंगलवार को अधिक जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन रामनिवास गर्ग और प्रधानाचार्य मनीषा सिंह ने विवान गुप्ता को इस जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि 13 जुलाई से 15 जुलाई तक करनाल में राज्य स्तरीय लॉन टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें कई राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच कुरुक्षेत्र टीम से प्रभजोत सिंह एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर के विवान गुप्ता के बीच हुआ था जिसमें विवान गुप्ता ने प्रभजोत सिंह को 7-0 से हराया और इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी अपने नाम की। उन्होंने कहा कि विवान की इस उपलब्धि पर हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। उन्होंने विद्यालय के टेनिस कोच की भी प्रशंसा की जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी विजय का परचम लहरा रहें हैं।