देश-प्रदेश में भाजपा ने विकास और सुशासन दिया- मदन चौहान

यमुनानगर, 11 जुलाई (हि.स.)। पुराना हमीदा में भाजपा के एक आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मेयर मदन की उपस्थिति में मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोगों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया और पार्टी में शामिल हुए। निवर्तमान में मदन चौहान ने उन्हें पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

गुरुवार को हुए आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए हैं। इससे सिर्फ देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर बदल गई है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सिर्फ लोगों को गुमराह करने वाली पार्टी है। लेकिन भाजपा जो भी दावे करती है उसे पूरा करके दिखाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व धर्म की पार्टी है, जो लोग कहते हैं कि भाजपा धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है उन्हें वह बताना चाहते हैं कि पिछले सरकारों ने भेदभाव की राजनीति की है। लेकिन भाजपा ने आज तक सबका साथ सबका विकास किया है। इस मौके पर पुराना हमीदा से मोबीन अहमद, इसरार अली कुर्बान राजवीर सिंह दौड़ मेहताब मोहम्मद अली अकबर सहित सैकड़ो मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया।मदन चौहान ने उन्हें पटका पहनकर उनका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सर्वांगीण विकास की सोच का परिणाम है कि आज लोगों का जीवन सरल हुआ है और घर बैठे ही मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों से देश और प्रदेश की दशा-दिशा बदली है। इन फैसलों से जन आकांक्षाओं की पूर्ति हुई साथ विश्व पटल पर देश की छवि मजबूत हुई। चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प, उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर धूंआ से मुक्ति दिलाना, शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाना और हर घर में नल से जल पहुंचाने जैसे निर्णयों से लोगों का जीवन सरल हुआ है।
सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा हर तरफ हो रही है। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का झूठा नारा दिया था। 55 सालों तक कांग्रेस ने गरीब का कोई भला नहीं किया, उलटा गरीबों से दूर भागती रही। उन्होंने कहा कि तीसरी बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी इसलिए सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चलें और एक मजबूत सरकार बनाएं।