धौलपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण

धाैलपुर , 9 जुलाई (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की धौलपुर जिला इकाई द्वारा मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पौधे राेपे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा धौलपुर जिला संयोजक कल्पना शर्मा के नेतृत्व में धौलपुर जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

जिला संयोजक कल्पना शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक मंडल पर 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की शुरुआत करते हुए महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने परशुराम धर्मशाला, भाजपा कार्यालय एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम में परशुराम ट्रस्ट के अध्यक्ष पीसी बोहरा, कार्यक्रम जिला संयोजक शशि त्यागी एवं कोषाध्यक्ष कमलेश सेन, जिला मंत्री नर्मदा शर्मा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।