वीजा नियम बदले: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब वीजा मिलना होगा मुश्किल

स्टडी अब्रॉड ऑस्ट्रेलिया: भारतीय छात्रों के लिए अब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना मुश्किल होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा नियमों को सख्त करने का फैसला किया है। नए नियम से विदेशी छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलियाई वीजा हासिल करना और मुश्किल हो गया है। माना जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा असर भारतीय छात्रों पर पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले वीजा फीस में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया था। जिसके बाद 1 जुलाई 2024 से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वीजा फीस के तौर पर 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की जगह 1600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, विजिटर वीजा और स्टूडेंट वीजा धारक अब ऑनशोर स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। माना जा रहा है कि कुछ भारतीय टूरिस्ट वीजा लेकर ऑस्ट्रेलिया आ रहे हैं। बाद में वे कॉलेज में दाखिला लेकर स्टडी वीजा हासिल कर लेते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने वीज़ा नियमों में क्या बदलाव किए?

– नए नियम के मुताबिक अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वीजा फीस ज्यादा देनी होगी। नियम लागू होने से पहले वीजा प्रोसेसिंग फीस 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 39,546 रुपये) थी। अब इसे बढ़ाकर 1600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 89,118 रुपये) कर दिया गया है।

-ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने के लिए छात्रों को अब अपने बचत खाते में पहले से ज्यादा पैसे रखने होंगे। ऑस्ट्रेलियाई वीजा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आपको कम से कम 16.2 लाख रुपये की बचत दिखानी होगी।

-वीजा के लिए सिर्फ IELTS भाषा परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। अच्छे अंक लाना भी जरूरी है। पहले अस्थायी ग्रेजुएट वीजा के लिए इसमें 6.0 अंक लाना जरूरी था, अब इसे बढ़ाकर 6.5 कर दिया गया है।

– अस्थायी ग्रेजुएट वीजा यानी टीजीवी की उम्र घटा दी गई है। नए नियम के मुताबिक अब इसे 35 साल कर दिया गया है। पहले यह उम्र सीमा 50 साल हुआ करती थी।

आस्ट्रेलिया में कितने भारतीय छात्र हैं?

भारतीय उच्चायोग के अनुसार जनवरी-सितंबर 2023 में कुल 1,22,391 भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन कर रहे थे। वर्ष 2022 में कुल एक लाख से अधिक भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न संस्थानों में अध्ययन कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया में कुल 9,76,000 भारतीय रहते हैं।