लखीमपुर खीरी में बाढ़ कहर दो हाईवे बंद, तो रेल के पहिए भी थमे

लखीमपुर-खीरी, 8 जुलाई (हि.स.)। जनपद सहित पहाड़ों पर में लगातार हो रही बारिश के चलते पलिया तहसील बाढ़ से बहुत अधिक प्रभावित है। एक तरफ जहां पीलीभीत से माधवटांडा जाने वाले हाईवे की पुलिया बाढ़ से धंस गई तो वहीं मैलानी नानपारा रेल प्रखंड पर रेल लाइन बाढ़ से कट गई है। वहीं भीरा-पलिया एनएच हाईवे पर शारदा नदी की बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन बंद हो गया है।
लगातार हो रही बारिश से शारदा नदी उफना गई है। सोमवार को शारदा बैराज से 109000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ गया। जिससे शारदा नदी का जलस्तर 135.490 मीटर खतरे के निशान से बढ़ गया है। गिरजा पुरी बैराज से शारदा नदी का 261000 से अधिक का डिस्चार्ज किया गया है।

इस कारण पलिया तहसील के बहुत से गांव जलमग्न हैं। कई हाईवे सहित मैलानी नानपारा रेल प्रखंड की सहित पीलीभीत शाहगंज के बीच बनी ब्रॉड गेज की नई रेल लाइन भी कट गई है। शारदा नदी के तेज बहाव में शाहगंज के पास सक्रिय नाले पर बनी रेल पुलिया भी ढह गई है। पलिया भीरा के मध्य अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल लाइन भी कट गई है और लगातार हो रही बारिश के कारण अभी हालात सामान्य होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन सहित जिला प्रशासन भी बाढ़ से लोगों को बचाने सहित बाढ़ से ग्रस्त हाईवे को दोबारा शुरू करने के लिए अपने सारे प्रयास कर रहा है। इसे लेकर जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और उप जिलाधिकारी द्वारा भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया गया है।