सीएम नीतीश ने किया चंपारण व गोपालगंज में किया नदियों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

पटना/पूर्वी चंपारण,8 जुलाई(हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ गोपालगंज जिले में हवाई सर्वेक्षण कर नदियो के बढते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने हेलिकॉप्टर में बैठकर संभावित बाढ़ के हालात का जायजा लिया और साथ में मौजूद विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में नदियों के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इसके साथ ही साथ उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज का भी निरीक्षण किया है। सुबह 11 बजे सीएम नीतीश पटना एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना हुए थे।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंडक समेत अन्य नदियों के जलस्तर को देखा। मुख्यमंत्री बाल्मिकीनगर में गंडक बराज, बगहा के कैलाश नगर, शास्त्री नगर समेत अन्य इलाको में कटाव और उसको लेकर चलाए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का भी जायजा लिया है और जरूरी दिशा निर्देश जारी करते कहा हैं,कि एसओपी के अनुसार बाढ राहत के सभी कार्य सुनिश्चित किया जाय।उन्होने कहा कि मेरा मानना है,राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितो का है।उन्होने बाढ की तैयारी की समीक्षा कर सभी जल संसाधन विभाग अभियंता व जिलाधिकारी सतर्क रहने का भी निर्देश दिया।उल्लेखनीय है,कि बिहार में बहने वाली गंडक समेत कई प्रमुख नदियो के जलग्रहण क्षेत्र नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नीचले इलाकों में नदियों का पानी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में एक बार फिर से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।