महिला चिकित्सकों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरिद्वार, 07 जुलाई (हि.स.)। शहर की महिला चिकित्सकों ने रविवार को गोविंदघाट पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिला चिकित्सकों ने आम, अमरूद, जामुन, पीपल और नीम आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑब्स्ट्रक्टिव एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. संध्या शर्मा ने कहा कि पेड़ जीवन की लाइफ लाइन हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन जरूरी है। लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण के बाद उनका संरक्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ता है और पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भेल अस्पताल की सीएमओ डॉ. शारदा स्वरूप, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. नीता मेहरा, डॉ. मनप्रीत कौर ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़ अपरिहार्य हैं। पेड़ ऑक्सिजन, फल और वायु प्रदान करते हैं और पर्यावरण संतुलन में महत्वर्ण योगदान देते हैं।