लेक सिटी वेलफेयर क्लब के हरेला पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

नैनीताल, 07 जुलाई (हि.स.)। परंपरानुसार सात अनाजों के बीजों की बुवाई के साथ लेक सिटी वेलफेयर क्लब के हरेला पखवाड़े का शुभारंभ हो गया है। नगर की महिलाओं के संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब के द्वारा रविवार को 21 टोकरियों में शगुन आंखर के साथ हरेला बो कर हरेला पखवाड़े की शुरुआत की गयी।

क्लब की वरिष्ठ सदस्य गीता शाह के नेतृत्व में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, सचिव दीपा पांडे, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रगति जैन, संरक्षक मीनू बुधलाकोटी, शोभायात्रा संयोजक रानी साह, उपाध्यक्ष अमिता साह, सह संयोजक कंचन जोशी, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, रमा भट्ट, शगुन आंखर गायक सुमन पंत, दीपा जोशी, कमला पांडे, नीमा जोशी के साथ क्लब की वरिष्ठ सदस्य जीवंती भट्ट, संगीता श्रीवास्तव, कविता त्रिपाठी, सीमा सेठ, रमा तिवारी, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, रेखा पंत, सरिता त्रिपाठी, जया वर्मा, सरस्वती सिराला व नीलम गुप्ता समेत कई लोगों ने इस आयोजन में योगदान दिया।