घरेलू टिप्स: नॉन-स्टिक बर्तनों पर जाने-अनजाने लग रही हैं खरोंच, तो बस आजमाएं ये टिप्स

किचन में खाना बनाते समय कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन नॉन-स्टिक बर्तनों का उनमें एक खास स्थान है। चाहे पैनकेक बनाना हो या डोसा और ऑमलेट बनाना हो, नॉन-स्टिक कुकवेयर इन सभी में काम आता है। हालांकि, इन बर्तनों को साफ करते समय खरोंचें आ जाती हैं, आइए जानते हैं इनसे कैसे बचा जाए।

जब भी आप नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना पकाएं तो गैस की आंच कभी भी तेज न रखें। तेज़ गर्मी के कारण नॉन-स्टिक कुकवेयर खराब हो जाते हैं और उन पर खरोंचें आ जाती हैं।
जब भी आप नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना पकाएं तो गैस की आंच कभी भी तेज न रखें। तेज़ गर्मी के कारण नॉन-स्टिक कुकवेयर खराब हो जाते हैं और उन पर खरोंचें आ जाती हैं।
जब भी आप नॉन-स्टिक कुकवेयर साफ करें तो मुलायम स्पंज का ही इस्तेमाल करें। कठोर स्पंज का उपयोग करने से बर्तनों पर खरोंच लगने का खतरा रहता है।
जब भी आप कैबिनेट में नॉन-स्टिक बर्तन रखें तो उनके बीच टिश्यू पेपर जरूर रखें। इससे बर्तनों के आपस में टकराने पर खरोंचें नहीं आएंगी।
जब भी आप नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना पकाएं तो स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आपको कुछ हिलाना है तो लकड़ी के चम्मच आदि का इस्तेमाल करें।
नॉन-स्टिक बर्तन धोते समय सावधान रहें। इन्हें धीरे से और ठंडा होने के बाद ही धोएं। इससे उन्हें खरोंच लगने से बचाया जा सकेगा.