वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

अलवर 28 जून (हि.स.)। नई दिल्ली में शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र शेखावत, कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल , भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर शर्मा ने ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष का दूसरी बार पद संभालने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भी गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दी। शर्मा ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ राजस्थान में वनों के विकास और पर्यावरण, संरक्षण, पर्यटन विकास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।