खटीमा में आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

देहरादून, 24 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा उधमसिंहनगर में आकाशीय बिजली से दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से बरसात के मौसम के दृष्टिगत सावधानी बरतने की अपील की है और आपदा के समय में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह भी किया है।