सीएम साय ने आईईडी ब्लाॅस्ट में दो जवानों के बलिदान पर जताया दु:ख

रायपुर, 23 जून (हि.स.)। सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दु:ख व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्विटर हैंडल एक्स पर लिखा कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों के किए गए आईईडी ब्लाॅस्ट में दो कोबरा जवानों के निधन की दुःखद खबर आ रही है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।