नास्त्रेदमस: भविष्यवक्ता ने की भविष्यवाणी, 2024 में धरती पर होंगी ये घटनाएं

Nostradamus Predictions 2024:  मशहूर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस अपनी कई बड़ी और अहम भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। नास्त्रेदमस ने जर्मनी में हिटलर के उदय से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या तक कई भविष्यवाणियां की हैं जो सच हुईं। साल 2024 के लिए नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां खतरनाक और डरावनी हैं। 

साल 2024 की वो भविष्यवाणियां जो अगर सच हुईं तो दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।

नास्त्रेदमस ने 2024 को प्राकृतिक आपदाओं का वर्ष कहा है। उनके मुताबिक साल 2024 में आसमान से तबाही बरस सकती है. एक धूमकेतु पृथ्वी पर गिर सकता है और पूरी दुनिया को नष्ट कर सकता है।

इसके अलावा उन्होंने साल 2024 में भीषण गर्मी पड़ने की भी भविष्यवाणी की है. उनके मुताबिक, साल 2024 में कई जगहों पर बाढ़ तो कुछ जगहों पर सूखा पड़ सकता है। इस साल बढ़ते तापमान की बात सच साबित होती दिख रही है.

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2024 में बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जिससे पूरी दुनिया में हालात काफी अशांत हो जाएंगे. दुनियाभर में गेहूं की कमी हो सकती है.

इसके अलावा एक और भविष्यवाणी की गई है जिसके अनुसार प्राकृतिक आपदाओं के कारण पृथ्वी पर 7 दिनों तक अंधेरा रहेगा। यह घटना 2022 से 2029 के बीच कभी भी होने की उम्मीद है।

नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी का अंदाजा पूर्व यानी भारत को लेकर लगाया जा रहा है। इस अवसर पर हिमालय में तपस्या करने वाले ऋषियों का आगमन होगा और उनके चमत्कारों की चर्चा और रिपोर्ट दुनिया भर में की जाएगी।