केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का धमतरी के घड़ी चौक में भाजपाइयों ने किया स्वागत

धमतरी, 18 जून (हि.स.)।छत्तीसगढ़ से केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में बिलासपुर सांसद तोखन साहू को शहरी विकास मंत्री के रूप में शामिल किया गया। छत्तीसगढ़ से मोदी 3.0 में मंत्री शामिल करने पर राज्य के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 18 जून की दोपहर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू कांकेर प्रवास के दौरान शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक पहुंचे। यहां पर जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद केंद्रीय नेतृत्व और राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश तेजी से विकास कर रहा है। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू,जिलामहामंत्री, अविनाश दुबे, नेताप्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, चेतन हिंदुजा ,विजय मोटवानी बीथिका बिश्वास, बसीर अहमद, विजय साहू, डिपेंद्र साहू, धनीराम सोनकर, संतोष सोनकर, सुशील तिवारी, प्राची सोनी, ईश्वर सोनकर, विनोद राव रणसिंह, नीरज जगताप, फलेश साहू, चंद्रकला पटेल, संगीता जगताप, नीतू त्रिवेदी, कोमल सार्वा, कैलाश सोनकर, युवराज मरकाम, भागवत साहू, वेदप्रकाश साहू, ओमेश यादव, राम सोनी, दौलत वाधवानी, नीरज शुक्ला, अमित साहू, अनुज शर्मा, पंकज साहू उपस्थित थे।