फतेहाबाद: वर्ल्ड गेम्स में दमखम दिखाएंगे फतेहाबाद के खिलाड़ी गुरमृत सिंह व गुरूसहज सिंह

फतेहाबाद, 16 जून (हि.स.)। जिले के दो युवा खिलाड़ी यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में होने वाली वल्र्ड गेम्स में अपना दमखम दिखाएंगे। फतेहाबाद जिले के दो खिलाड़ी गुरुअमृत सिंह संधू समसिद इंटरनेशनल स्कूल और गुरुसहज सिंह अकाल अकएडमी सालम खेड़ा का चयन बाल एवं डक हॉकी यूनाइटेड वर्ल्ड गेम्स प्रतियोगिता में ऑस्ट्रिया यूरोप देश के लिए हुआ है। दोनों खिलाडिय़ों को रविवार को फतेहाबाद में स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन तरह के 12 खेल आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें इंडिया टीम बाल हॉकी खेल में भाग लेगी।

गुरुअमृत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह व गुरूसहज सिंह पुत्र गुरविन्द्र सिंह के वर्ल्ड गेम्स में हुए चयन से इनके शिक्षण संस्थानों में खुशी का माहौल है, वहीं परिजन भी फूले नहीं समा रहे है। बाल एवं डक हॉकी संघ हरियाणा ने दोनों खिलाडिय़ों के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए इन्हें बधाई दी। वर्ल्ड गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। संघ की महासचिव रेणुका कौशिक ने बताया कि इंडिया टीम से 30 सदस्यीय टीम गौतम कंबोज प्रधान और गुरिंदर सिंह महासचिव बाल एवं डक हॉकी एसोसिएशन इंडिया के नेतृत्व में 17 जून को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर प्रधान नितिन सैनी, उपप्रधान श्रीभगवान शर्मा, उपप्रधान बंसीलाल चौहान, महासचिव रेणुका कौशिक, सीनियर कोच आदित्य शर्मा, प्रमुख कोच कृष्ण कौशिक, आदित्य शर्मा, विशु, कुलदीप, मनदीप चौहान आदि ने टीम इंडिया में चयनित हुए फतेहाबाद के दोनों खिलाडिय़ों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी और अपने अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर आशीर्वाद दिया।