फतेहाबाद: प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं कार्यकर्ता: राव नरवीर सिंह

फतेहाबाद, 13 जून (हि.स.)। हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों के मद्देजनर भाजपा की एक समीक्षा बैठक गुरुवार को भूना रोड स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा कलस्टर प्रभारी राव नरवीर सिंह ने भाग लिया।

बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व चुनाव प्रबंधक समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा व सिरसा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने की। विशेष तौर पर लोकसभा संयोजक आदित्य चौटाला, लोकसभा के प्रत्याशी रहे डॉ. अशोक तंवर व हरियाणा सरकार के चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढ़ा, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, विधायक दूड़ाराम, पूर्व विधायक बलकौर सिंह व रामचन्द्र कम्बोज उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिए तथा पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। मंच संचालन जिला महामंत्री अशोक जाखड़ ने किया।

राव नरवीर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर है। मात्र तीन महीने का समय हमारे पास है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी कमर कस लें तथा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से ही अपने अपने बूथों पर रोजाना कम से कम १ या २ घंटे का समय देकर जनता से सीधा सम्पर्क करें तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने में सभी कार्यकर्ता अथक मेहनत कर अहम भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाया है और इसे चौगुनी गति देने के लिए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला महामंत्री रिंकू मान, अशोक जाखड़, महेश शर्मा, जगदीश शर्मा, विजय गोयल, गुलशन हंस, रेणू शर्मा, नगर परिषद की वाईस चेयरमैन सविता टुटेजा, कैलाश बंसल, केवल मैहता, सुभाष सिवाच, नरेन्द्र गर्ग, निर्मल धालीवाल, सुमित गोदारा, संदीप नेहरा, सतीश जग्गा, प्रमोद कम्बोज, श्याम बजाज, भगवानदास, जगदीप मोंगा, पवन सिंह, नेहा मित्तल, पूनम सिंगला, विक्रम शर्मा, रमेश छिरंग, रामकुमार मेहरा आदि मौजूद रहे।