अखिलेश यादव ने करहल से दिया इस्तीफा, अब ये नेता लड़ सकता है सपा से चुनाव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब वह लोकसभा में कन्नौज सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे। अखिलेश के अलावा फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए सपा विधायक अवधेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया है।

करहल विधानसभा सीट से अखिलेश के इस्तीफे के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि इस क्षेत्र से उपचुनाव में सपा का उम्मीदवार कौन होगा? सूत्रों का दावा है कि करहल सीट से तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा जा सकता है। दरअसल, पिछले 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

तेज प्रताप यादव बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। उनकी शादी लालू की बेटी राजलक्ष्मी से हुई है।

लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने पहले कन्नौज विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था, हालांकि नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव ने खुद इस सीट से नामांकन दाखिल किया। चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक को हराया।