आधार में फ्री अपडेट के लिए बचे हैं सिर्फ तीन दिन, ऐसे कर सकते हैं सुधार

आधार कार्ड में फ्री अपडेट के लिए अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। UIDAI ने आधार कार्ड में फ्री अपडेट की तारीख 14 जून 2024 बताई है। UIDAI ने फ्री अपडेट की डेडलाइन को आगे बढ़ाया था। हालांकि, UIDAI ऐसा कई बार कर चुका है। फ्री आधार अपडेट सर्विस सिर्फ ऑनलाइन अपडेट पर ही मिलेगी। अगर आप आधार सेंटर जाकर आधार अपडेट कराते हैं तो आपको अपडेट के लिए चार्ज देना होगा।

आधार में सिर्फ ये जानकारी ऑनलाइन फ्री में कर सकते हैं अपडेट

आधार में मुफ्त अपडेट की सेवा मायआधार पोर्टल पर उपलब्ध होगी। आप आधार केंद्र पर जाकर या खुद ऑनलाइन आधार अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड अपडेट करने के लिए ग्राहकों को अपना डेमोग्राफिक डेटा, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देनी होगी। आधार के कई डेमोग्राफिक डेटा को आप खुद ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं। जिसके लिए आपको आधार केंद्र पर ही जाना होगा। जैसे आईरिस या बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करने के लिए आधार केंद्र जाना पड़ता है।

इस तरह से फ्री में ऑनलाइन अपडेट करें आधार

1 – इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।

2 – इसके बाद आपको आधार अपडेट का विकल्प चुनना होगा।

3 – उदाहरण के लिए, पता अपडेट करने के लिए आपको अपडेट एड्रेस का विकल्प चुनना होगा।

4 – इसके बाद, पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें और यहां ओटीपी दर्ज करें।

5 – इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपडेट का विकल्प चुनना होगा।

6 – इसके बाद आपको आधार से जुड़ी डिटेल्स दिखेंगी।

7 – सभी विवरणों को सत्यापित करें और फिर पता अपडेट करने के लिए पूछे गए दस्तावेज़ अपलोड करें।

8 – इसके बाद आधार अपडेट की प्रक्रिया को स्वीकार करें।

9 – इसके बाद आपको 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा।

10 – इसके जरिए आप आधार अपडेट की प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं।

आधार कहां आवश्यक है?

बैंक खाता खोलना, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना, सिम कार्ड खरीदना, घर खरीदना आदि सभी पैसों से जुड़े कामों के लिए आधार जरूरी हो गया है। ऐसे में अगर समय-समय पर आधार कार्ड को अपडेट न कराया जाए तो कई काम अटक सकते हैं। कई बार गलत जानकारी के कारण लोग लाभ नहीं उठा पाते हैं।