मुख्यमंत्री धामी ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, बोले- भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार

देहरादून, 09 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री का तीसरा कार्यकाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मज़बूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा। निश्चित रूप से मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा और देशवासियों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट एवं राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।