नागपुर में नेशनल आर्म रेस्लिंग चौंपियनशिप में दमखम दिखाएं बड़वानी के तीन खिलाड़ी

बड़वानी, 05 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के नागपुर में 6 से 10 जून तक राष्ट्रीय आर्म रेस्लिंग व पेरा आर्म रेस्लिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बड़वानी जिले के तीन खिलाड़ी मनोज पटेल, सतीश ड़ावर व कुमारी दीपिका खन्ना बुधवार को नागपुर के लिये रवाना हुए। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 1900 खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे।

बड़वानी जिले के लिये बडा ही गौरव का पल है कि राष्ट्रीय स्तर की इस बड़ी पंजा कुश्ती मे पहली बार लड़कों के साथ साथ लड़किया भी अपनी ताकत का हुनर दिखाएंगी। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में जिले से दो युवक और एक महिला खिलाड़ी के शामिल होने पर फिटवेल जिम के संचालक मनीष गुप्ता, सुनीता काग, शुभम खेडकर तथा बजरंग व्यायाम शाला के महेश जाधव, दीपक बिल्लौरे, नरेंद्र पारगीर, विजय निकुम व बड़वानी पंजा कुश्ती संघ के सदस्यो ने हर्ष जताते हुए उनके विजयीश्री हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ दी गई।