महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म, CCTV वीडियो वायरल

त्रिशूर से कोझिकोड जा रही केएसआरटीसी की चलती बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति त्रिशूर से थोट्टिलपालम जा रहे थे। इस दौरान महिला ने चलती बस में पेरमंगलम के पास बच्चे को जन्म दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय महिला अपने पति के साथ गुरुवार दोपहर कोझिकोड के त्रिशूर से थोट्टिलपालम जा रही चलती केएसआरटीसी बस में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। पति ने तुरंत बस चालक और स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस चालक ने तुरंत मार्ग बदल दिया और बस को त्रिशूर के अमला अस्पताल के आपातकालीन विभाग की ओर ले जाने लगा।

इसके अलावा बस स्टाफ ने भी इस मामले की जानकारी अस्पताल को दी। तब तक महिला प्रसव के अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी। फिर बस के सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और जब तक महिला को लेकर बस अस्पताल पहुंची, तब तक उसने बच्चे को जन्म दे दिया था। बस के अंदर बच्चे को जन्म देने के बाद भी मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

 

अस्पताल पहुंचने से पहले बस में प्रसव

महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही बस में बच्चे को जन्म दे दिया था। इसके बाद डॉक्टर और नर्स ने तुरंत मां और नवजात को अपनी निगरानी में लिया और बताया कि दोनों सुरक्षित हैं। फिर दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों में से किसी को भी किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं है।

बस स्टाफ ने दिखाई समझदारी

बताया जा रहा है कि यह सब बस स्टाफ की पहल पर संभव हो पाया। बस स्टाफ ने सही समय पर सही फैसला लिया। उन्होंने तुरंत रूट बदलकर अस्पताल का रास्ता लिया और फिर अस्पताल को भी इसकी सूचना दी। ताकि, अस्पताल में पहले से सारी तैयारियां की जा सकें। इसके बाद ही महिला का सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।