रायफल अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना, जानें जून के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Update: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) ने मई महीने के आखिरी दिन आज (शुक्रवार) शाम को अचानक मौसम बदलने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार) धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 38 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, जून के पहले दो दिन दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, 1 जून को धूल भरी आंधी और 2 जून को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि 3 जून से 8 जून तक दिन में हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले दो दिनों में तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट आ सकती है। मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप और केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, असम और मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए स्थितियाँ अनुकूल हो रही हैं।