Cooltips for Summer heat: गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

Summer heat Safety Tips: इन दिनों तापमान तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ती गर्मी के बीच खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अत्यधिक गर्मी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए शरीर को अंदर से ठंडा रखना जरूरी है। शरीर में गर्मी बढ़ने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही खुद को हाइड्रेटेड भी रखना चाहिए. आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली शरीर की प्रकृति, मौसम और कई अन्य कारकों के आधार पर भोजन की मात्रा, तरीके और समय में बदलाव की सिफारिश करती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक टिप्स बता रहे हैं, जो गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डाइटिशियन नंदिनी। वह एक प्रमाणित आहार विशेषज्ञ और पोषण विशेषज्ञ हैं।

ये आयुर्वेदिक टिप्स गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करेंगे।

  • गर्मियों में गर्म चीजों से दूर रहें. इसके अलावा, अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जिनकी तासीर ठंडी हो।
    इस मौसम में तरबूज, खीरा, पुदीना, ककड़ी और भी कई चीजें फायदेमंद होती हैं।
  • अगर आप गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो उन्हें बिना भिगोए न खाएं. साथ ही इन्हें कम मात्रा में खाएं।
    गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करने वाली हो जाती हैं. इसे रोकने के लिए तले हुए और भारी भोजन से बचें।
    ज्यादा तेल और मसाले में पका खाना पेट में गर्मी पैदा कर सकता है.
  • अपने आहार में सौंफ और धनिया जैसे शरीर को ठंडक देने वाले मसाले अवश्य शामिल करें।
    इस मौसम में नारियल पानी, छाछ और आम पन्ना जैसे पेय पदार्थ शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
    सुबह जल्दी उठें और ताजी हवा में थोड़ी देर टहलें।
  • नहाते समय पानी में गुलाब जल या नीम की पत्तियां मिला लें। इससे शरीर से दुर्गंध नहीं आएगी और लू से भी बचाव होगा।