यमुनानगर: अंबाला लोकसभा फरीदाबाद: भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में बैनर से जिलाध्यक्ष गायब

फरीदाबाद, 19 मई (हि.स.)। फरीदाबाद में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे। यह कार्यक्रम फरीदाबाद के सेक्टर 10 स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। सम्मेलन शुरू होने से पहले पुराने बैनर को बदल कर नया बैनर लगाया गया, लेकिन इस दौरान खास बात ये रही है कि बैनर में फऱीदाबाद के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की तस्वीर को हटाया गया था।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा,शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व मेयर सुमन बाला, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, वनाती श्रीनिवासन राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा आदि कई बीजेपी के गणमान्य पदाधिकारी शामिल हुए। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी एक मामला सामने आया था जिसमे ख़ुद भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी के सामने जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा का हाथ झटक दिया था। हालांकि इस बार भाजपा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें पोस्टर से जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा को बाहर कर दिया गया है। जिसमें भी भाजपा के गणमान्य लोग स्टेज पर पहुँचे उन सभी की तस्वीर लगाई गई थी, जो की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।साथ जगाधरी विधानसभा में भी भाजपा जीतेगी: कंवर पाल