Beauty Tips: गोरी और चमकदार त्वचा के लिए घर पर बनाएं आम से फेस पैक, होंगे कई फायदे

ब्यूटी टिप्स: आम एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग सिर्फ आम खाने के लिए गर्मियों का इंतजार करते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है, बाजार में विभिन्न प्रकार के आम उपलब्ध हैं। यह फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप आम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आम बीटा केराटिन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। आइए जानें आम का इस्तेमाल आप किस तरह त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं।

सन टैन हटाने के लिए
गर्मियों में ज्यादातर लोग टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। टैनिंग हटाने के लिए दो चम्मच आम का रस, एक चम्मच बेसन, दो चम्मच शहद लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इस पेस्ट को धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए
गर्मियों में त्वचा अधिक तैलीय हो जाती है । तैलीय त्वचा के कारण चेहरे पर मुहांसे हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आम उत्तम है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है। शहद, दही और आम को मिलाकर फेस पैक बनाएं। इस पेस्ट को लगाने के बाद करीब 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

चमकती त्वचा के लिए
आम में बीटा केराटिन और विटामिन ए होता है जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए 4 चम्मच आम के रस में दो चम्मच गेहूं का आटा और एक चम्मच शहद मिलाएं. फिर इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा चमक उठेगी.