अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन


रांची, 11 मई (हि. स.)। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत शनिवार को वनस्पति संरक्षण, संगरोध और संग्रह निदेशालय के तत्वधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र रांची की ओर से बेथेसदा गर्ल्स हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया।

इय अवसर पर नौवीं कक्षा और दशवीं कक्षा की छात्राओं के बीच इस वर्ष के मूल विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया। केन्द्र प्रभारी प्रीति कुमारी ने पादप स्वास्थ के महत्व को समझते हुए विद्यार्थियों को पेड़ बचाओ धरती बचाओ में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। केन्द्र की ओर से एक आईपीएम विधियों की प्रदर्शनी भी लगाई गईं। प्रियंका साहा मालाकार ने छात्राओं को विभिन्न परभक्षी कीटो से अवगत कराया। प्यारी सांगा ने छात्राओ के बीच एक क्विज प्रतियोगिता रखी।

मौके पर कीटनाशकों के अवशेष पर कनीय पौध संरक्षण अधिकारी रांची ने प्रकाश डाला। विद्यालय कि प्रधानाचार्य शीतल तिरु ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के बीच जागरूकता पैदा होता है और एक बेहतर समाज के निर्माण में सहायक होता है।