हिसार: प्रथम राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के लिए हरियाणा की 21 सदस्यीय टीम घोषित

हिसार, 29 अप्रैल (हि.स.)। हॉकी हरियाणा ने प्रथम राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 (चरण-1) के लिए हरियाणा की 21 सदस्यीय टीम की सोमवार को घोषणा कर दी है। हिसार की नीलम को टीम के कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हॉकी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील मलिक ने सोमवार को बताया कि 10 दिवसीय यह चैंपियनशिव रांची में 30 अप्रैल से शुरू होगी जो 9 मई तक चलेगी। लखविंदर कौर को मैनेजर और सोनीपत के अनिल कुमार को टीम का कोच नियुक्त किया गया है। चयनित टीम में हिसार और सोनीपत के 10-10 खिलाड़ी शामिल हैं जबकि एक खिलाड़ी शाहबाद से है।

उपाध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा टीम के चयनित खिलाड़ियों में ज्योति (हिसार), नीलम कप्तान (हिसार ), दीनिका (सोनीपत), भव्या (सोनीपत), रितिका मान (सोनीपत), प्रीती (हिसार), पूजा मलिक (हिसार), कीर्ति पुत्री सुरेश कुमार (हिसार), नंदिनी (सोनीपत), मनीषा (हिसार), कीर्ति पुत्री मुकेश (सोनीपत), मंजू चौरसिया (सोनीपत), भतेरी (हिसार), पिंकी (हिसार), शशि खासा (हिसार), इशिका (सोनीपत), सैजल (सोनीपत), रितिका गहलावत (सोनीपत), सुप्रीत कौर (शाहबाद), तन्नु (सोनीपत) और सीमा (हिसार) शामिल हैं।