चुनाव के दौरान अपनी जिम्मेवार का निर्वाह करें कार्यकर्ता : संतोष जयसवाल

खूंटी, 26 अप्रैल (हि. स.)। रनिया मंडल में भाजपा की शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।

मौके पर चुनाव प्रभारी संतोष जयसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण समय है। हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से करें।

जयसवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। आप ही संगठन की रीढ़ हैं। बैठक में रनिया मंडल की सभी सातों पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पंचायत प्रभारी ,उपस्थित थे। बैठक में प्रत्येक पंचायत में चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को पाठसभा में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी अध्यक्षों को निर्देश दिया गया।