त्रिपुरा में असम राइफल्स ने किया 1282 किलो गांजा जब्त

अगरतला, 11 अप्रैल (हि.स.)। त्रिपुरा में असम राइफल्स ने 1282 किलोग्राम गांजा जब्त किया। गांजा के साथ एक ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया।

असम राइफल्स ने गुरुवार को बताया कि जब्त किये गये गांजा का बाजार में मूल्य पांच करोड़ 76 लाख रुपए है।

यह बरामदगी उस समय हुई जब, असम राइफल्स ने त्रिपुरा पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए अभियान के दौरान त्रिपुरा के धलाई जिले के अंबासा से एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। आगे की जांच के लिए जब्त सामग्री के साथ तस्कर को पुलिस को सौंप दिया गया है।