विश्व हिंदू परिषद ने मनाया राम महोत्सव, संगठन का किया गया विस्तार

खूंटी, 9 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से जिला कार्यालय में मंगलवार को राम महोत्सव बनाया गया। साथ ही संगठन विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ा गया। चलागी पंचायत के मदन गोस्वामी को चालागी पंचायत का अध्यक्ष, सुनील साहू को मंत्री मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष सुमन कुमार सोनी, सह मंत्री राकेश सोनी कार्तिक मुंडा को सदस्य बनाया गया। बेलवादाग पंचायत समिति का भी गठन किया गया।

जिला संयोजक के रूप में नीरज कुमार को चुना गया। सह संयोजक अनुराग कुमार, गौ रक्षा प्रमुख ऋषभ कुमार, सह गौरक्षा प्रमुख राहुल नाग, सत्संग प्रमुख सुभाष राम, कृष्ण कुमार को बनाया गया। बजरंग दल खूंटी नगर संयोजक निखिल कुमार साहू को सह संयोजक अंकित कुमार कों बनाया गया। मौके पर विहिप के खूंटी जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष एमपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, नगर अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, विजय लहरी आदि उपस्थित थे।