सोनीपत: जनता का प्यार आशीर्वाद सबसे कीमती: मोहन लाल बड़ौली

सोनीपत, 8 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के लोकसभा क्षेत्र सोनीपत से उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जनता का प्यार आशीर्वाद सबसे कीमती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित भारत बनाना है। वह सोमवार को दातौली में जनसभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में गन्नौर में रेल कोच फैक्ट्री लगी, राजमार्गो का विस्तार किया गया, अंडर पास, ओवर ब्रिज बनाए गए, सार्वजनिक सुविधाएं जनता के लिए उपलब्ध करवाई। गन्नौर में सरकारी महाविद्यालय को आरंभ करवाया। यह सब पहली बार भाजपा के ही राज में हुआ है। भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि मोहन लाल जमीनी हकीकत को समझने वाले, हर एक के दु:ख दर्द में साथ खड़े रहने वाले नेता हैं। देवेंद्र कादियान, आजाद नेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, रविंद्र मलिक, नगर पालिका गन्नौर के अध्यक्ष अरुण त्यागी जनसंपर्क अभियान में साथ रहे।