शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर बीजेपी में शामिल हो गईं

31 03 2024 30cnt11 9349057

मुंबई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

एक दिन पहले ही उन्होंने फड़णवीस से मुलाकात की थी और बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जताई थी. शिवराज पाटिल सात बार लातूर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।