चाय बागानों की खूबसूरती देखने के लिए पालमपुर जाएँ

44002105c33043a368e283f82ca91984

गर्मियों का मौसम घूमने के लिए बेहतर माना जाता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग किसी हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। अगर आपका भी इस तरह का प्लान है तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। यह राज्य अपने खूबसूरत हिल स्टेशनों की वजह से दुनिया भर में मशहूर है।

आज हम आपको पालमपुर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो एक बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन और बजट डेस्टिनेशन है। इस जगह की खूबसूरती आप दो से तीन दिन में देख सकते हैं। चाय के बागानों की खूबसूरती देखने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

ट्रैकिंग के शौकीन लोगों को पालमपुर बहुत पसंद आएगा। यहां एक बहुत ही खूबसूरत झील है, जिसका नाम करेरी झील है। पालमपुर में आप पैराग्लाइडिंग का भी अनुभव ले सकते हैं। आपको आज ही यहां घूमने का प्लान बनाना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।