डार्क सर्कल्स के लिए रामबाण हैं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे गायब

F9852bd1792d5fdef077898cdcd6de02

खूबसूरत दिखने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन अगर चेहरे पर डार्क सर्कल्स हो जाएं तो खूबसूरती कम हो जाती है। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना भी इतना आसान नहीं है।

लेकिन आज हम आपको घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले खीरे के दो पतले स्लाइस को अपनी आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे डार्क सर्कल्स कम होने में मदद मिलेगी।

आप आंखों के नीचे टमाटर का रस भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको कुछ समय में फर्क दिखने लगेगा। इसके अलावा, एलोवेरा जेल को 15 मिनट के लिए अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसके अलावा, आप नारियल का तेल भी आंखों के नीचे लगाकर रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे आंखों के नीचे लगाएं।

पानी त्वचा को हाइड्रेट रखकर डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।