दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य मितानिन संघ का धरना प्रदर्शन

धमतरी, 7 मार्च (हि.स.)।मितानिनों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जोड़ने और प्रोत्साहन राशि व क्षतिपूर्ति में 50 प्रतिशत की वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनरतले मितानिनों ने सात मार्च को गांधी मैदान में धरना दिया। पहले दिन धमतरी ब्लाक की मितानिन शामिल रही। तीन दिन तक अलग-अलग ब्लाक से मितानिन पहुंचेंगी।

प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन गांधी मैदान में शुरू हुआ। पहले दिन धमतरी ब्लाक की मितानिन धरने में बैठी। पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी दो सूत्रीय मांगे हैं। जिसमें मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लाक समन्वयक, स्वस्थ्य पंचायत समन्वयक, एरिया क्वार्डिनेटर, हेल्पडेस्क फेसिलेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जोड़ा जाए। इसके अलावा प्रोत्साहन राशि एवं क्षतिपूर्ति में 50 प्रतिशत वृद्धि की जाए। बताया कि ये पदाधिकारी 21 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है। लेकिन उन्हें अब तक इससे वंचित रखा गया है। अब तक इसे एंजियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। 21 वर्षों का जमीनी अनुभव होने के बावजूद भी बहुत कम प्रोत्साहन राशि एवं क्षतिपूर्ति बेस से कार्य लिया जा रहा है। यह राशि परिवार के जीवोकापर्जन के लिए बहुत कम है। आगे भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि अनुभव के आधार पर इन सभी पदों को एनएचएम से जोड़ा जाए।

इस दौरान अध्यक्ष अनिता ध्रुव, सचिव सेविका पटेल, उपाध्यक्ष कालिन्द्री साहू, नीता साहू, शहरी क्षेत्र से ओमेश्वरी साहू, लक्ष्मी देवांगन, संगीता साहू, शायरा खान, लक्ष्मी यादव, कुंती ध्रुव, ग्रामीण एमटी सावित्री साहू, जानकी साहू, राजेश्वरी साहू, शिवरात्रि नाग, विद्या कुरेटी, यमुना साहू, मितानिन अध्यक्ष लक्ष्मी बघेल, सचिव किरण साहू, उपाध्यक्ष पुनीता निषाद सहित धमतरी ब्लाक की मितानिन शामिल हुई ।