सरकारी योजना: अब शुरू हुई ये योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने पैसे

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की गई है। वित्त मंत्री आतिशी ने बजट के दौरान सदन को यह जानकारी दी.

आज हम आपको इसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं उठा सकती हैं। दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा।

अगर आप भी दिल्ली के निवासी हैं और आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियां भी उठा सकती हैं। यह दिल्ली सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है।