==========HEADCODE===========

धमतरी में 62.52, कुरूद 63.08 एवं सिहावा में 70.75 प्रतिशत मतदान

धमतरी, 26 अप्रैल(हि.स.)।महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी विधानसभा क्षेत्र में 62.52 प्रतिशत एवं कुरूद विधानसभा में 63.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर लाेकसभा क्षेत्र के सिहावा विधानसभा में 70.75 प्रतिशत हुआ है। नक्सल प्रभावित वनांचल के सिहावा विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान हुआ है।

मतदान के पूर्व के दिनों में नक्सलियों की पुलिस के साथ सर्चिंग हुई। बाद में घायल महिला नक्सली पकड़ी गई। दो बार पर्चा चिपकाकर नक्सलियों ने वनांचल के लोगों को डराने की कोशिश की, फिर भी लोकतंत्र में आस्था प्रकट करते हुए लोगों ने भारी मतदान किया। जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। मतदान केन्द्रों में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानाें ने मोर्चा संभाल रखा था।

निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को कुरूद के 237, धमतरी विस के 257 एवं सिहावा के 259 मतदान केन्द्रों में वोट डाले गए। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक नौ महासमुंद के विधानसभा क्षेत्र धमतरी में कुल दो लाख 23 हजार 456 मतदाता हैं। इसमें से दो लाख 23 हजार 82 सामान्य मतदाता और 374 सेवा मतदाता है। धमतरी में 62.52 मतदान हुआ है। एक लाख 39 हजार 704 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

कुरूद विधान सभा क्षेत्र में कुल दो लाख 11 हजार 447 मतदाता हैं, जिसमें से सामान्य मतदाता दो लाख 11 हजार 214 और 233 सेवा मतदाता हैं। इसमें से 133380 मतदाताओं ने वोट डाले। कुरूद में 63.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सिहावा विधानसभा में कुल एक लाख 95 हजार 436 है, जिसमें एक लाख 95 हजार 17 सामान्य और 419 सेवा मतदाता शामिल हैं। यहां के 138270 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए लोकतंत्र के प्रति आस्था प्रकट की। धमतरी जिले सर्वाधिक मतदान सिहावा में 70.75 प्रतिशत हुआ है।

इस तरह बढ़ता गया मतदान-सिहावा विधान सभा, कुरूद एवं धमतरी में सुबह 11 बजे क्रमश: 36.32 प्रतिशत, कुरूद में 31.33 एवं धमतरी में 32.92 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह दोपहर 12 बजे क्रमश: 43.35, 31.33, एवं 32.92 प्रतिशत, दोपहर तीन बजे आंकड़े मिलने तक 70.75, 63.08 एवं 62.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतिम आकड़ा आने के बाद मतदान का प्रतिशत और बढ़ेगा।