5000 Rupee Note: बदल जाएंगे सारे नोट, अब प्लास्टिक से बने 5000 रुपये के नोट होंगे मान्य

5000 Rupee Note 696x406.jpg

प्लास्टिक करेंसी: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अपनी करेंसी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला भारत की नोटबंदी जैसा ही है। लेकिन, नोट बदलने के फैसले को बिल्कुल अलग तरीके से लागू किया जाएगा। इसकी घोषणा अभी की गई है ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी हो। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद ने कहा है कि देश में चल रहे सभी कागजी नोटों को दिसंबर तक पॉलीमर प्लास्टिक के नोटों से बदल दिया जाएगा। इससे नकली नोटों की समस्या खत्म हो जाएगी।

नए प्लास्टिक नोटों का होगा नया डिजाइन, सुरक्षा फीचर भी बढ़ेंगे

जमील अहमद ने सीनेट की एक समिति को बताया कि नए प्लास्टिक नोटों को फिर से डिजाइन किया जाएगा। साथ ही इसमें नए सुरक्षा फीचर और होलोग्राम जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 रुपये से लेकर 50, 100, 500, 1000 और 5000 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। सीनेट समिति के सूत्रों ने खुलासा किया है कि पुराने नोट तुरंत नहीं हटाए जाएंगे। इन्हें 5 साल तक चलने दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें धीरे-धीरे बाजार से बाहर कर दिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 1998 में ऐसे नोट जारी किये थे

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर ने कहा कि सेंट्रल बैंक नए पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट पर प्रयोग कर रहा है। यह नोट जनता को इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा। अगर प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो सभी नोट प्लास्टिक के होंगे। फिलहाल 40 देशों में पॉलीमर प्लास्टिक बैंक नोट का इस्तेमाल हो रहा है। कहा जाता है कि इन नोटों की जालसाजी करना बहुत मुश्किल काम है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले 1998 में ऐसे नोट जारी किए थे।

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद भी 5000 रुपये के नोट का चलन जारी रहेगा

इसके अलावा जमील अहमद ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में 5000 रुपये के नोट चलते रहेंगे। सेंट्रल बैंक ने इसे बंद करने की कोई योजना नहीं बनाई है। पाकिस्तान में इस बड़े नोट के खिलाफ आवाज उठ रही थी। सीनेट सदस्य मोहम्मद अजीज ने कहा था कि इतने बड़े नोट से भ्रष्टाचार करना आसान हो जाता है। लेकिन, स्टेट बैंक के गवर्नर ने कहा कि अभी हमें 5000 रुपये के नोट की जरूरत है।