झारखंड में 4 लोस सीट पर नॉमिनेशन के अंतिम दिन 25 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रांची, 25 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नॉमिनेशन का अंतिम दिन 25 अप्रैल था। झारखंड में चार सीटों पर चौथे चरण में मतदान होना है। नॉमिनेशन के आखिरी दिन 65 नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल किए गए जिसमें 25 नए प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया।

झारखंड में चार लोकसभा सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू के लिए 144 नॉमिनेशन फॉर्म 65 प्रत्याशियों ने दाखिल किए जिसमें सिंहभूम से 21, लोहरदगा से 17, खूंटी से 16 और पलामू से 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे है। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड नेहा अरोड़ा ने कहा की स्क्रूटनी के बाद ही प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट होगी। वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है। गुरुवार को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के 8, खूंटी में 7,लोहरदगा में 7 ,पलामू में तीन नामांकन पत्र दाखिल किया गया।