इतिहास के पन्नों में 24 अप्रैलः हैप्पी बर्थ डे सचिन तेंदुलकर

देश-दुनिया के इतिहास में 24 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सचिन तेंदुलकर को भगवान की तरह मानने वाले देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन तेंदुलकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जा चुका है। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाले वह प्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में विश्व के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। 24 साल तक सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। सचिन तेंदुलकर ने 2013 में संन्यास लिया। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में डेब्यू किया था। भारतीय पोस्टल सर्विस ने तेंदुलकर का एक डाक टिकट जारी कर चुका है। वह मदर टेरेसा के बाद दूसरे भारतीय हैं जिनके लिए ऐसा डाक टिकट उनके अपने जीवनकाल में जारी किया गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1898: स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920: पोलैंड की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया।

1926: बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर।

1954: ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

1954: आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1960: दक्षिण पर्सिया में भूकंप। 500 लोगों की मौत।

1962: एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट से टीवी सिग्नल भेजा।

1967: सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति। पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देरबाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।

1970: चीन का पहला उपग्रह डांग फांग हांग लॉन्च किया गया।

1973: भारत रत्न से अलंकृत मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।

1998: क्लोन भेड़ डॉली ने एक स्वस्थ मेमने बॉनी को जन्म दिया।

2002 – अर्जेंटीना में बैंक अनिश्चितकाल के लिए बंद।

2003ः तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाईलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इनकार।

2006ः नेपाल में संसद बहाल।

2007ः हमास ने इजराइल पर हमला करके युद्धविराम को तोड़ा।

2008ः नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारतऔर नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।

2013: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत।

जन्म

1909ः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री टीका राम पालीवाल।

1938ः हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता मैक मोहन।

1945ः अमेरिका के कम्प्यूटर वैज्ञानिक लैरी टेस्लर।

1956ः छत्तीसगढ़ की पहली महिला कलाकार और ‘पंडवानी’ की ‘कापालिक शैली’ की गायिका तीजनबाई।

1973ः गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत।

निधन

1944ः हिन्दी समाचार पत्र दैनिक ‘आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त।

1972ः भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय।

1974: प्रसिद्ध हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’।

2011: आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा।