
ग्रहों में राजा माने जाने वाले सूर्य एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र बदलते हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। इस समय सूर्य रेवती नक्षत्र में स्थित हैं, लेकिन 14 अप्रैल 2025 को वे अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
यहां जानिए वे तीन राशियां जिनके लिए यह बदलाव भाग्य चमकाने वाला साबित हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश अत्यंत शुभ माना जा रहा है, क्योंकि यह लाभ भाव में हो रहा है। इस समय में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पिता का सहयोग मिलने से आपके लक्ष्य पूरे होने के संकेत भी हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य भाव में हो रहा है, जो सौभाग्य और सफलता का संकेत है। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी और नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और सेहत भी मजबूत बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश छठे भाव में हो रहा है, जो कार्यक्षेत्र और प्रतिस्पर्धा से जुड़ा हुआ है। इस समय वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं और विरोधी शांत रहेंगे। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें भी जीत के आसार हैं। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर सम्मान और सफलता दोनों मिलने की संभावना है।
ट्रम्प के फैसले का शेयर बाजार पर बड़ा असर; एक ही दिन में अरबपतियों की संपत्ति 304 अरब डॉलर बढ़ी