साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए समय, प्रभाव और सूतक की स्थिति

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए समय, प्रभाव और सूतक की स्थिति
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए समय, प्रभाव और सूतक की स्थिति

ग्रहण का विशेष संयोग

वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, 29 मार्च शनिवार को लगने जा रहा है। यह ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन पड़ रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है। साथ ही, इस दिन शनिवार है और शनि ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है और इसका असर कई लोगों के जीवन पर पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण का समय

यह आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा, शाम 4:17 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा और शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।

भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा

29 मार्च को लगने वाला यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। नासा के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका और आर्कटिक क्षेत्र में दिखाई देगा।

सूतक काल मान्य नहीं

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल का पालन किया जाता है, जो ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले आरंभ होता है। लेकिन चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस वजह से पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकते हैं।

ज्योतिषीय प्रभाव

हालांकि, ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में ग्रहण के बाद दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है, जिससे संभावित दोषों से बचा जा सके।

चैत्र नवरात्रि 2025: 30 मार्च से 9 अप्रैल तक, कलश स्थापना में बरतें ये सावधानियां