सागरिका घाटगे और जहीर खान बने माता-पिता, बेटे का रखा नाम ‘फतेहसिंह खान’

सागरिका घाटगे और जहीर खान बने माता-पिता, बेटे का रखा नाम 'फतेहसिंह खान'
सागरिका घाटगे और जहीर खान बने माता-पिता, बेटे का रखा नाम ‘फतेहसिंह खान’

बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के आठ साल बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। बुधवार को सागरिका ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम ‘फतेहसिंह खान’ रखा गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर और भावनाएं

सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा,”लव, कृतज्ञता और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ हम अपने नन्हे से बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।”
पोस्ट में एक प्यारी-सी तस्वीर भी साझा की गई है जिसमें जहीर खान अपने नवजात बेटे को गोद में लिए दिख रहे हैं और सागरिका उनके पास खड़ी मुस्कुरा रही हैं।

पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक, हर कोई इस जोड़ी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।

सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां

सागरिका की पोस्ट पर कई चर्चित हस्तियों ने कमेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

  • अनुपम मित्तल (शार्क टैंक इंडिया) ने लिखा, “बधाई हो, भगवान आशीर्वाद दें।”
  • डायना पेंटी ने कहा, “आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां।”
  • अंगद बेदी ने “वाहेगुरु” लिखते हुए शुभकामनाएं दीं।
  • सारा तेंदुलकर, नीरू बाजवा, उपासना कामिनेनी, हुमा कुरैशी, और अथिया शेट्टी सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी उन्हें इस नए सफर के लिए बधाइयां दीं।

सागरिका और जहीर की प्रेम कहानी

सागरिका और जहीर की मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान हुई थी और 2017 में दोनों ने सगाई कर ली। इसके कुछ ही महीनों बाद, नवंबर 2017 में दोनों ने मुंबई में एक सादे रजिस्ट्री मैरिज के जरिए शादी की। इसके बाद उन्होंने मेहंदी, रिसेप्शन सहित कई पारिवारिक समारोह भी आयोजित किए, जिनमें फिल्म और क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया था।

अब, आठ साल बाद यह जोड़ी अपने पहले बच्चे के जन्म से जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर चुकी है।

घर का ब्रह्मस्थान: क्यों होता है यह स्थान महत्वपूर्ण और कैसे करें वास्तु दोष का समाधान