वास्तु के अनुसार पर्स में न रखें ये चीजें, हो सकती है धन हानि और अपमान

वास्तु के अनुसार पर्स में न रखें ये चीजें, हो सकती है धन हानि और अपमान
वास्तु के अनुसार पर्स में न रखें ये चीजें, हो सकती है धन हानि और अपमान

 

अक्सर हम अपने पर्स या बैग में कई ऐसी चीजें रख लेते हैं जो हमारी जानकारी के बिना नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष वस्तुएं पर्स में रखना आर्थिक नुकसान, अपमान और जीवन में रुकावटों का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों से बचना चाहिए।

फटे हुए नोट

फटे या कटे हुए नोट जेब या पर्स में रखना न केवल आर्थिक हानि का कारण बनता है, बल्कि यह अपमान की स्थिति भी उत्पन्न कर सकता है। इन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें या जल्द से जल्द बैंक में जाकर बदलवा लें।

ब्लेड, छुरी जैसी वस्तुएं

पर्स या बैग में ब्लेड, छुरी, या कोई भी नुकीली वस्तु रखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और जीवन में तनाव बढ़ा सकती हैं।

पुराने टिकट या बिल

अगर आपके पर्स में पुराने यात्रा टिकट या खरीदारी के बिल जमा हैं, तो समय रहते उन्हें हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ये वस्तुएं अनावश्यक खर्च और व्यर्थ की यात्राओं का संकेत देती हैं, जो धन की हानि का कारण बन सकती हैं।

बंद घड़ी

अगर आपकी घड़ी बंद हो गई है या उसकी बैटरी खत्म हो चुकी है, तो उसे जल्द ठीक करवाएं। बंद घड़ी जीवन में ठहराव और रुकावट का प्रतीक मानी जाती है। न तो इसे पहनना चाहिए और न ही पर्स में रखना चाहिए।

फटा या खाली पर्स

फटा हुआ पर्स नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और आर्थिक परेशानियों को बढ़ाता है। वहीं, खाली पर्स भी धन को आकर्षित नहीं कर पाता। इसलिए हमेशा अपने पर्स में कुछ न कुछ नकद राशि रखें और यदि पर्स फट गया हो तो उसे तुरंत बदल दें।


नियमित सफाई और सजगता से रखें पर्स का ध्यान
पर्स में रखी वस्तुएं न केवल आपकी आर्थिक स्थिति पर असर डालती हैं, बल्कि आपके भाग्य और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकती हैं। समय-समय पर पर्स की सफाई करें और उसमें केवल आवश्यक और शुभ चीजें ही रखें।

राम नवमी 2025: शुभ योगों के साथ आएगा यह पावन पर्व, जानें तिथि, संयोग और विशेष उपाय