
8 अप्रैल से देशभर में लागू हुए वक्फ कानून को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जहां कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब इसे मुस्लिम समाज के हित में बताते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारी में है। इसके लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
कीवर्ड्स:
वक्फ कानून 2024, बीजेपी रणनीति, मुस्लिम समाज, कांग्रेस विरोध, वक्फ बिल प्रचार, संघ भूमिका, बीजेपी जनजागरण अभियान
वक्फ कानून पर बीजेपी का जोर
वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हुए हैं। कुछ इलाकों में हालात तनावपूर्ण भी बने। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो इसे राज्य में लागू करने से भी इनकार कर दिया है। इस बीच भाजपा ने इस कानून को मुस्लिम समाज के विकास से जोड़ते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया है।
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, समेत सभी राज्यों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। किरेन रिजिजू ने इस कानून के बिंदुओं को विस्तार से समझाया, जिससे पार्टी नेता जनता के सवालों का स्पष्ट और तथ्यों के आधार पर उत्तर दे सकें।
मुस्लिम समुदाय में जागरूकता लाने के लिए तीन स्तरों पर कार्यक्रम
भाजपा ने वक्फ कानून पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। पार्टी इसे लेकर एक विशेष जनजागरण अभियान चलाएगी। इस योजना के तहत तीन स्तरों पर गतिविधियां संचालित होंगी:
- राज्य स्तर:
- मुस्लिम समुदाय, अन्य धर्मगुरुओं, वकीलों, शिक्षकों, कलाकारों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ टाउन हॉल मीटिंग
- ईसाई समाज से संवाद
- महिला नेताओं के साथ विशेष कार्यक्रम
- जिला स्तर:
- प्रभावशाली मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ संवाद
- प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेजेंटेशन
- युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर संवाद
- मंडल स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान
- मुस्लिम महिलाओं से विशेष संपर्क अभियान
- प्रशिक्षण कार्यक्रम:
- प्रदेश स्तरीय कार्यशालाएं 15 से 17 अप्रैल
- जिला स्तरीय कार्यशालाएं 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होंगी
अभियान की निगरानी और संघ की भागीदारी
इस जनजागरण अभियान की निगरानी के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम गठित की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वीएचपी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हालिया घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि कुछ तत्व मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं।
वक्फ कानून पर विशेष बुकलेट तैयार
आरएसएस और भाजपा ने वक्फ कानून से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक व्यापक बुकलेट तैयार की है। इसका नाम है “वक्फ बिल 2024: रिस्पेक्ट टू इस्लाम एंड गिफ्ट फॉर मुस्लिम – एक नई पहल”। यह बुक हिंदी में 128 और अंग्रेजी में 116 पृष्ठों की है।
इस बुकलेट में वक्फ संपत्तियों की निगरानी, पारदर्शिता, सुरक्षा और मुस्लिम समुदाय के समग्र विकास से जुड़े प्रावधानों को विस्तार से समझाया गया है। साथ ही महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर के दृष्टिकोण को वक्फ सुधारों की प्रेरणा बताया गया है।
UPI और डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त उछाल, 2024 की दूसरी छमाही में ट्रांजेक्शन वॉल्यूम 41 प्रतिशत बढ़ा