लीवर डैमेज के लक्षण: रात में दिखने वाले संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

लीवर डैमेज के लक्षण: रात में दिखने वाले संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
लीवर डैमेज के लक्षण: रात में दिखने वाले संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आज की तेज रफ्तार और तनावभरी जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। भागदौड़, काम का दबाव, समय की कमी और असंतुलित दिनचर्या के कारण हम अपने खान-पान और नींद पर ध्यान नहीं दे पाते। इसका सीधा असर हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक लीवर पर भी पड़ता है।

बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड, डिब्बाबंद खाने, फास्ट फूड और प्रिजर्वेटिव से भरपूर चीजों का अधिक सेवन लीवर की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। लंबे समय तक ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग और पाचन संबंधी कई समस्याओं के साथ-साथ लीवर डैमेज का कारण बन सकता है।

लीवर क्यों होता है डैमेज?

लीवर शरीर का एक आवश्यक अंग है जो पाचन, विषैले तत्वों को बाहर निकालने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब लीवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

लीवर डैमेज धीरे-धीरे शरीर में कुछ लक्षणों के रूप में प्रकट होता है। इनमें से कुछ लक्षण रात के समय ज्यादा महसूस होते हैं, लेकिन लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे लक्षणों के बारे में, जो लीवर की समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं।

रात में दिखने वाले लीवर डैमेज के लक्षण

1. पेट में दर्द या असहजता
लीवर खराब होने पर उसका आकार बढ़ सकता है, जिससे पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन और दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द अधिकतर रात में सोते समय ज्यादा महसूस होता है। यदि बार-बार पेट में दर्द हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

2. त्वचा में खुजली या जलन
लीवर के सही से काम न करने पर शरीर में बिलीरुबिन बढ़ जाता है, जिससे त्वचा पर खुजली, जलन या इरिटेशन जैसी समस्याएं होती हैं। रात के समय जब शरीर शांत अवस्था में होता है, तो यह लक्षण और ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

3. बार-बार चक्कर आना या मतली महसूस होना
लीवर डैमेज का एक प्रमुख संकेत यह भी है कि आपको अक्सर चक्कर आते हैं, सिर भारी लगता है या मतली और उलटी जैसा महसूस होता है। यदि ये लक्षण रात में या सुबह जागते ही महसूस हो रहे हैं, तो इसे अनदेखा न करें।

कब लें डॉक्टर से सलाह?

अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, खासकर रात में, तो यह लीवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। समय पर चिकित्सीय जांच और उचित इलाज से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दो दिन में फिल्म ने की 55 करोड़ की कमाई, सलमान खान की फिल्म पर मिला-जुला असर