लापता लेडीज फिल्म पर कॉपी करने का आरोप: क्या यह अरबी फिल्म की नकल है?

लापता लेडीज फिल्म पर कॉपी करने का आरोप: क्या यह अरबी फिल्म की नकल है?
लापता लेडीज फिल्म पर कॉपी करने का आरोप: क्या यह अरबी फिल्म की नकल है?

2024 में रिलीज हुई किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी सफलता प्राप्त की। फिल्म को ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा गया था, हालांकि, यह पुरस्कार जीतने में सफल नहीं हो पाई। अब फिल्म पर कॉपी करने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा है कि लापता लेडीस 2019 में आई अरबी फिल्म बुर्का सिटी की नकल है।

क्या है ‘बुर्का सिटी’ और ‘लापता लेडीज’ का संबंध?

फिल्म लापता लेडीज पर आरोप है कि इसकी कहानी बुर्का सिटी से चुराई गई है। बुर्का सिटी एक अरबी फिल्म है, जिसमें एक नवविवाहित व्यक्ति की कहानी है, जिसकी पत्नी गलती से किसी और महिला के साथ बदल जाती है, क्योंकि दोनों ने बुर्का पहना हुआ होता है। इस फिल्म की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद लोग लापता लेडीस की ओरिजिनलिटी पर सवाल उठाने लगे।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉलीवुड पर कॉपी करने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड की हर फिल्म कहीं से न कहीं से ली जाती है, फिर उसे ओरिजिनल बताकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं।” वहीं, कुछ ने फिल्म की तारीफ भी की और कहा कि कम से कम हमें अरिजीत सिंह का खूबसूरत गाना ‘सजनी रे’ मिला।

क्या लापता लेडीस एक कॉपी है?

फिल्म लापता लेडीस को ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री माना गया था और इसे एक ओरिजनल कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह 2019 की 19 मिनट लंबी शॉर्ट फिल्म बुर्का सिटी की नकल है। बुर्का सिटी मध्य-पूर्व में सेट की गई एक फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी शादी के बाद गलती से बदली हुई पत्नी को ढूंढता है। लापता लेडीस 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

कहानी के बारे में बताया गया था कि यह ओरिजनल है

लापता लेडीस में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और रवि किशन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी 2001 के ग्रामीण भारत पर आधारित थी, जहां दो दुल्हनें ट्रेन में सफर करते हुए गलती से बदल जाती हैं। इसके बाद उनके पति असली पत्नी को ढूंढने की कोशिश करते हैं। फिल्म में कई दिलचस्प मोड़ और घटनाएं दिखाई गई हैं। इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। धोबी घाट के बाद यह किरण राव द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म है।

फिल्म की सफलता और विवाद

फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2023 में भी दिखाया गया था, जहां इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली और दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। कई बॉलीवुड सितारों जैसे आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और विजय वर्मा ने भी फिल्म की सराहना की। हालांकि, अब लापता लेडीस की ओरिजिनलिटी पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पर बहस शुरू हो गई है कि क्या यह फिल्म वाकई में एक यूनिक और ओरिजनल कहानी थी, या इसे कहीं से लिया गया था।

इस विवाद के साथ, बॉलीवुड में कॉपी करने का ट्रेंड फिर से सुर्खियों में आ गया है, और दर्शक यह सवाल उठा रहे हैं कि कब बॉलीवुड में ओरिजिनल कंटेंट आएगा।

फेंगशुई में कछुए का महत्व: घर और करियर में सफलता के लिए अपनाएं ये उपाय