
अगर आप बिहार के राशन कार्ड धारक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आधार सीडिंग को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब राशन कार्ड में नामित हर सदस्य के लिए आधार से लिंक कराना अनिवार्य है, और इसके लिए समय सीमा को बढ़ा दिया गया है।
पहले यह प्रक्रिया 31 मार्च 2025 तक पूरी करनी थी, लेकिन अब इसकी नई अंतिम तिथि 30 जून 2025 तय की गई है। इससे लाखों कार्डधारकों को राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो समय पर सीडिंग नहीं करा सके थे।
आधार सीडिंग क्यों है जरूरी?
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत, लक्षित जन वितरण प्रणाली (TPDS) के अंतर्गत आने वाले हर सदस्य का आधार से लिंक होना जरूरी है। इसका मकसद है:
- राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना
- डुप्लीकेट और फर्जी लाभार्थियों को हटाना
- असली हकदारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना
क्या कहा है बिहार सरकार ने?
4 अप्रैल 2025 को एक प्रेस विज्ञप्ति में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बताया कि:
- अब 30 जून 2025 तक सभी राशन कार्ड सदस्यों की आधार सीडिंग अनिवार्य कर दी गई है।
- यह प्रक्रिया निःशुल्क होगी।
- किसी भी TPDS विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध EOPOS (Electronic Point of Sale) मशीन से यह काम आसानी से किया जा सकता है।
- वहां मौजूद ECWC प्रणाली से किसी भी सदस्य का आधार लिंक किया जा सकता है।
अगर आधार सीडिंग नहीं की, तो क्या होगा?
यह चेतावनी भी जारी की गई है कि:
“यदि किसी सदस्य का आधार कार्ड 30 जून 2025 तक राशन कार्ड से लिंक नहीं हुआ, तो उसका नाम 1 जुलाई 2025 से कार्ड से हटा दिया जाएगा।”
- इसका मतलब यह है कि उस सदस्य को सरकारी राशन का लाभ नहीं मिलेगा।
- साथ ही, पूरा परिवार उस सदस्य के हिस्से के अनाज से वंचित रह जाएगा।
- आगे जाकर अगर शिकायत की जाए, तो भी काफी प्रक्रिया और समय लग सकता है नाम फिर से जोड़वाने में।
कैसे करें आधार सीडिंग? आसान प्रक्रिया जानिए
आप आसानी से निम्नलिखित तरीकों से आधार सीडिंग कर सकते हैं:
- नजदीकी राशन दुकान पर जाएं जहां EOPOS मशीन उपलब्ध हो।
- अपने साथ राशन कार्ड और आधार कार्ड की प्रति लेकर जाएं।
- मशीन पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद, ECWC प्रणाली के जरिए सीडिंग की जाएगी।
- यह प्रक्रिया पूरी तरह फ्री ऑफ कॉस्ट है, आपको कोई भी शुल्क नहीं देना है।
समय पर प्रक्रिया पूरी करना क्यों है जरूरी?
- अगर आपने अब तक यह प्रक्रिया नहीं की है, तो आपके पास अभी करीब तीन महीने का वक्त है।
- आधार सीडिंग से जुड़ी समस्या को लेकर कई परिवार परेशान होते हैं, इसलिए अंतिम दिन का इंतज़ार न करें।
- राशन कार्ड से नाम हटने पर भविष्य में दोबारा जुड़वाना लंबी प्रक्रिया हो सकती है।