मौसम अपडेट: 9 राज्यों में बारिश, 5 राज्यों में लू

देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं बूंदाबांदी और गर्मी। पिछले 3 दिनों में उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ा है। आने वाले दिनों में गर्मी अपना प्रकोप दिखा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 2-3 दिनों में यूपी, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तापमान और बढ़ेगा।

 

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग ने कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग ने इनमें से कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। वहीं, केरल और कर्नाटक में 3 से 6 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 दिनों तक पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। कल से यूपी में तापमान बढ़ेगा। फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। पश्चिमी यूपी में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 3 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर को लेकर भी यही अनुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार पिछले 2-3 दिनों से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक है। विभाग ने इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत के कुछ भागों में 19 मार्च तक प्री-मानसून सक्रिय होने की संभावना है।